शिविर लगाकर हुआ डीजल अनुदान राशि का वितरण
पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया) संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाकर 18 पंचायतों के बचे
पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया) संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाकर 18 पंचायतों के बचे हुए किसानों के बीच डीजल अनुदान राशि का वितरण प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व युगल प्रसाद मेहता व किसान सूचना सलाहकार समिति के अध्यक्ष घनश्याम मेहता द्वारा किसानों को नगद राशि प्रदान कर किया गया। 27 नवम्बर को पंचायत हासदा, कबैया, लालगंज, रामपुर, विक्रमपुर, अब्दुल्लानगर, हरदा, डिमिया छतरजान एवं चांदी तथा 28 नवंबर को सिकंदरपुर, भोगाकरियात, बियारपुर, मरंगा पूर्व, मरंगा पश्चिम, रजीगंज, गौरा एवं महाराजपुर के किसानों के बीच राशि वितरण की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिंहा ने बताया कि पूरे प्रखंड के किसानों के बीच राशि 16 लाख 50 हजार रूपया का आवंटन हुआ था, जिसमें सभी किसानों के बीच राशि वितरण करने के पश्चात बचे हुए राशि को वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी किसान डीजल अनुदान राशि लेने से वंचित रह गए उसे बाद में उक्त राशि नहीं मिलेगी। कृषि समन्वयक निरंजन झा, सतीश कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार मिश्र, राजीव कुमार रंजन, कृषि सलाहकार संजीव यादव, संजीव कुमार सिंह सहित सभी पंचायत के कृषि सलाहकार मौजूद थे।