शिक्षक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
बीकोठी (पूर्णिया), संस : थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर बुधवार की संध्या अपराधियों द्वारा गोलियां चला
बीकोठी (पूर्णिया), संस : थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर बुधवार की संध्या अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई। हालांकि शिक्षक बाल-बाल बच गये लेकिन उसकी 12 वर्षीय भतीजी भागने के क्रम में गिरकर घायल हो गई। घायल भतीजी रूपा कुमारी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। रूपा की मां मुन्खी देवी के फर्द बयान पर बीकोठी थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पृथ्वी राम सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। रूपा का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के जांच-पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के भंगहा तुला निवासी शिक्षक श्यामल किशोर राम का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार की संध्या शिक्षक अपने घर में था, इसी दौरान अपराधियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें वे बाल-बाल बच गए लेकिन उसकी भतीजी घायल हो गई।