भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा आज ,तैयारी पूरी
पूर्णिया, जागरण संवादाता : शनिवार को चित्रगुप्त पूजा मनाने को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अव
पूर्णिया, जागरण संवादाता : शनिवार को चित्रगुप्त पूजा मनाने को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर कई मंदिरों में मूर्ति स्थापित कर पूजा की तैयारी की गई है। मधुबनी स्थित दूर्गा मंदिर परिसर में लगभग सौ वर्षो से भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा की जाती है। विगत 1980 से कायस्त समाज द्वारा चित्रगुप्त परिषद का गठन कर पूजन एवं विकास कार्य किया जा रहा है। स्थापना काल में डा.एसके सिन्हा, बाके बिहारी शरण, भगवती शरण वर्मा
नित्यानंद सहाय एवं ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता अभियंता आरआर प्रसाद आदि के सराहनीय सहयोग से पूजा का प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष भी उक्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा 25 अक्टूबर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी सारी तैयारी पूजा समिति द्वारा पूरा कर ली गयी हैं। चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष चित्रांश प्रफुल्ल रंजन वर्मा एवं सचिव चित्राश विशेष वर्मा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा के अवसर पर जिला चित्रगुप्त परिषद द्वारा खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम विगत 19 अक्टूबर से चलकर 26 नवंबर तक चलेगा ।
पूजन कार्यक्रम
25 अक्टूबर 2014 को प्रात: 11 बजे से पूजन शुरु
प्रसाद वितरण- 12 बजे से
भंडारा -2 बजे दिन से देर रात्रि तक जारी रहेगा।
26 अक्टूबर 2014 को विसर्जन 11 बजे पूर्वाह्न
27 अक्टूबर को विसर्जन यात्रा 1 बजे अपराह्न से शुरु किया जाएगा।
खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
खेल प्रतियोगिता 19 से 26 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। इसके तहत 19 अक्टूबर को दौड़ 100 मी. एवं 200 मीटर ,शतरंज एवं लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई।
25 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस दोपहर 1.30 बजे से 3.30 तक
म्युजिकल चेयर -संध्या 4 बजे से 6 बजे तक
नृत्य -(3 वर्ष से 8 वर्ष) 7 बजे से 8 बजे तक
नृत्य - (9 वर्ष से 12 वर्ष तक ) 8.30 रात्रि से दिखाया जाएगा।
26 अक्टूबर को वाद विवाद प्रतियोगिता 11 बजे पूर्वाह्न से 1.30 अपराह्न तक (13 से 17 वर्ष आयु )
बाद विवाद अपराह्न 2 बजे से 4 बजे अपराह्न तक (18 वर्ष से उपर आयु) के प्रतिभागी भाग लेंगे।