बिहार बचाओ, बिहार बनाओ को लेकर भाजपा की नुक्कड़ सभा
पूर्णिया,जागरण संवाददाता: बिहार बचाओ, बिहार बनाओ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता
पूर्णिया,जागरण संवाददाता: बिहार बचाओ, बिहार बनाओ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में फारबिसगंज चौक एवं बस स्टैंड में अलग अलग नुक्कड़ सभा आयोजित की। नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों के बीच भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार के भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, रेल डकैती, बम ब्लास्ट, आतंकवाद, रंगदारी बैंक लूट कुशासन एवं अराजकता के विरुद्ध जन जागरण का आह्वान किया गया। नुक्कड़ सभा का नेतृत्व सीए राजीव कुमार कर रहे थे। उन्होने कहा कि बिहार के हितों की बलि देकर नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जदयू, राजद व कांग्रेस के गठबंधन नही गठबंधन की संज्ञा दी। बेमेल गठबंधन का आगाज से फिर जंगल राज कायम हो गया है। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का सपना देख नरेन्द्र मोदी का विरोध किया था। जबकि देश स्तर पर कांग्रेस व भाजपा ही राष्ट्रीय दल है। ऐसे में क्षेत्रीय दल के नेता प्रधानमंत्री का सपना देखना कहां तक सही होगा। उन्होंने 100 दिनों की मोदी सरकार बिहार को सौगातों की भरमार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल, भूटान, जापान एवं ब्राजील, इंग्लैंड एवं अमेरिका की सफल यात्रा रही। नालंदा विश्वविद्यालय का शुभारंभ एवं इसके लिए केन्द्र सरकार ने 2727 करोड़ का आवंटन किया है। बिहार को दिये गये लाभ को विस्तार से लोगों के बीच रखा। भाजपा नेता विजय खेमका, मृगेन्द्र देव, नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा, गुप्तेश कुमार, युवा मोर्चा के मनोज कुमार सिंह, संजय साह, काली प्रसाद, विजय कुमार झा आदि ने संबोधित करते हुए बिहार सरकार की विफलता को लोगों के बीच रखा।