79 उम्मीदवारों ने दाखिल किये पर्चे
श्रीनगर (पूर्णिया) संस : पैक्स चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 15 सदस्य पद के लिए 79 उम्मीदवारों ने नामाकन पर्चा दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित आनंद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी गुरुप्रसाद मंडल ने बताया कि सिघिया पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश मंडल सदस्य के लिए 6 चनका में सदस्य 9 खुटटी धुनैली में राजीव कुमार मेहता, प्रमानंद मेहता, रंजीत कुमार राणा, पूनम देवी सदस्य 10 खोखा दक्षिण में मोहन कुमार सिंह, मीना देवी सदस्य 6 जगैली में संजय प्रसाद मंडल, प्रमोद कुमार जायसवाल, मो. सज्जाद आलम सदस्य 8 खुाटटी हसैली में मो. एखलाख आलम सदस्य 6 गढि.या बलुआ में जावेद अख्तर सदस्य झुन्नीकला में अशोक कुमार यादव, राजकुमार यादव, रामदेव यादव सदस्य 13 लोगों ने नामाकन पर्चा दाखिल किया। नामाकन के अंतिम दिन होने के कारण लोगों का भीड. सुबह के 10 बजे से ही काउन्टर पर दिन के तीन बजे तक लगी रही।