बिहार बचाओ, बिहार बनाओ कार्यक्रम 25 को
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 09:48 PM (IST)
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे प्रदेश में एक साथ बिहार बचाओ बिहार बनाओ के संकल्प के साथ मनायी जाएगी। पूर्णिया में इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय करेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिला में तीन स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्णिया पूर्व प्रखड के अब्दुल्लानगर में दिन के 2 बजे, कसबा के कुल्हा में 3.30 बजे एवं जलालगढ़ मंडल द्वारा रमदैनी पंचायत के निसहरा चौक पर 5 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर बिहार में व्याप्त महंगाई ,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी और नौकर शाही के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें