जिला साधनसेवियों को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण के तहत मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायती राज विभाग की ओर से किया गया जिसमें जिला के लगभग 5 दर्जन साधन सेवियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य विनय कुमार झा, विमल कुमार एवं सुधीर कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण में कहा गया कि जब कोई संस्था अपने संरचना व दायित्व को निर्वहन करने में सक्षम नहीं होती तो है ऐसे में उसे ठीक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। पंचायती राज व्यवस्था में भी शिथिलता आ गई है उसे सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। जो प्रशिक्षण प्राप्त कर पंचायत प्रतिनिधियों के कार्य एवं दायित्व की जानकारी देकर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के 6 पंचायत, 4 पंचायत समिति एवं 1 जिला परिषद को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित पंचायत को 21 लाख, पंचायत समिति को 10 लाख एवं जिला परिषद को 21 लाख की राशि दी जाएगी। प्रशिक्षण में ग्राम सभा को सक्रिय बनाने के लिए सर्वप्रथम जनतांत्रिक अधिकार व जन सहभागिता की समझ को बढ़ाना होगा। पंचायत स्तर पर अभिलेख व लेखा संधारण की जानकारी के साथ पारदर्शिता से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंचायत के नागरिकों में ज्ञानवर्द्धन एवं क्षमतावर्द्धन एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।