फगुनोत्सव मगन मेला कार्यक्रम आयोजित
पूर्णिया,जागरण संवाददाता : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं रानी शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिया टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति के प्रांगण में फागुनोत्सव मगन मेला रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का
उदघाटन अधिवक्ता विश्वनाथ केजरीवाल ने किया। मेले में आगत अतिथियों का स्वागत महिला मंडल के अध्यक्ष कांता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील पटोदिया कर रही थी। मेले में मारवाड़ी समाज के उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांता अग्रवाल ने कहा कि पहले महिलायें घर के अन्दर तक रहती थी। समय के साथ परिवर्तन हुआ है आज महिलाएं सशक्त हो रही है। महिलाएं देश के हर क्षेत्र में आगे आ रही है। इसके बाद भी कुछ कमियां सामने आ रही है। समाज में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने अपनी बच्चियों, बहन बेटियों को सुरक्षा के लिए जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण अवश्य दिलाएं। बालिकाओं के शिक्षा पर अभिभावकों को विशेष बल देने की आज जरुरत है। इस मौके पर वेणु अग्रवाल, ममता सुल्तानियां, चन्द्रा शर्मा, सुषमा गर्ग, मंजू सर्राफ, माथा भालोटिया आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।