Move to Jagran APP

एक ही पति से दो महिलाओं ने की थी शादी, दोनों की एक साथ हुई हत्या से मची सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले में दो महिलाओं की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। दोनो महिलाओं की शादी एक ही व्यक्ति से हुई थी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM (IST)
एक ही पति से दो महिलाओं ने की थी शादी, दोनों की एक साथ हुई हत्या से मची सनसनी
एक ही पति से दो महिलाओं ने की थी शादी, दोनों की एक साथ हुई हत्या से मची सनसनी

पटना [जेएनएन]। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव में एक ही व्यक्ति से दो महिलाओं ने शादी की थी और दोनों सौतनें एक साथ रह रही थीं लेकिन आज दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही उनके पति की मौत हो गई थी और दोनों महिलाएं एक ही घर में साथ रह रही थीं। आज सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिलाओं की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची हुई है। दोनों महिलाएं की एक ही व्यक्ति से शादी हुई थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के विश्वनाथ सिंह की दो शादियां हुई थी। जब एक पत्नी से संतान नहीं हुआ था तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी की एक बेटी है। विश्वनाथ सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.