रेल हादसे से बचाव की दी जानकारी
दानापुर मंडल सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के नवमी बटालियन के साथ दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)
पटना। दानापुर मंडल सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के नवमी बटालियन के साथ दानापुर मंडल के अधिकारियों की बैठक हुई। रेल अधिकारियों ने एनडीआरएफ से रेल हादसे होने पर बचाव के तरीकों की जानकारी ली। शुक्रवार को झाझा स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों की पूरी टीम झाझा में मौजूद रहकर आपदा के समय में सहायता के तरीकों की जानकारी लेगी।
बैठक की अध्यक्षता एडीआरएम अतुल प्रियदर्शी ने की। संचालन राजेश कुमार ने किया। सीएमएस ने चिकित्सा उपायों तथा इंतजाम, वरीय अभियंता ने ट्रैक के पुनरुद्धार आदि की व्यवस्था करने की जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें