Move to Jagran APP

रिकॉर्ड स्तर पर तापमान, धूप के तेवर देख पसर गया सन्नाटा

तेज पछुआ हवा ने राज्य के लोगों को तपा दिया। गर्म हवा एवं तीखी धूप के कारण राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। शहर का पारा 42.7 पर पहुंच गया। इस मौसम में यह सर्वाधिक है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 22 May 2015 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 12:51 PM (IST)
रिकॉर्ड स्तर पर तापमान, धूप के तेवर देख पसर गया सन्नाटा

पटना। तेज पछुआ हवा ने राज्य के लोगों को तपा दिया। गर्म हवा एवं तीखी धूप के कारण राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। शहर का पारा 42.7 पर पहुंच गया। इस मौसम में यह सर्वाधिक है। गुरुवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इसी तरह की स्थिति अगले पांच दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 43.2 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। गया के वातावरण में नमी मात्र 14 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक एके सेन का कहना है कि काफी दिनों बाद सूबे में पछुआ का बहना शुरू हुआ है। पछुआ के कारण ही राजधानी के पारा में उछाल आया है। कल तक राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था लेकिन गुरुवार को यह बढ़कर 42.7 पर पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि पछुआ काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। कल तक पछुआ उत्तर प्रदेश तक बह रही थी, लेकिन आज पूरे बिहार में बह रही है। शुक्रवार तक पछुआ पश्चिम बंगाल तक पहुंच जाएगी। अगले पांच दिनों में वातावरण में गर्मी बनी रहेगी। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 26.5 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा में नमी मात्र 45 प्रतिशत रिकार्ड की गई। तेज धूप के कारण लोग शाम तक घरों में दुबके रहे। सूर्यास्त होने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.