तेजस्वी का तंज- जनता से डर लगे ऐसे काम ही क्यों करते हो नीतीश जी
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का स्थान होटल मौर्या से बदलकर मुख्यमंत्री आवास में कर दिये जाने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है।
पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में दोपहर बारह बजे आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा काम क्यों करते हो कि जनता से डर लगने लगता है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी जनआक्रोश और जनादेश का अपमान करने से इतने डरे हुए है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का स्थान होटल मौर्या से बदल CM आवास कर लिया है।
नीतीश जी जनआक्रोश और जनादेश का अपमान करने से इतने डरे हुए है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का स्थान होटल मौर्या से बदल CM आवास कर लिया है— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 18, 2017
उन्होंने आगे कहा कि देश मे पहली बार कोई CM इतना डरा हुआ है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक CMआवास मे कर रहा है।जनता से डर लगे ऐसे काम ही क्यो करते हो।
देश मे पहली बार कोई CM इतना डरा हुआ है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक CMआवास मे कर रहा है।जनता से डर लगे ऐसे काम ही क्यो करते हो— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 18, 2017
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 20दिन पहले बाढ़ की संभावना और चेतावनी के बावजूद नीतीश जी उसकी तैयारी करने की बजाय बिहार के साथ छल-कपट कर कुर्सी के खेल में व्यस्त थे।
20दिन पहले बाढ़ की संभावना और चेतावनी के बावजूद नीतीश जी उसकी तैयारी करने की बजाय बिहार के साथ छल-कपट कर कुर्सी के खेल में व्यस्त थे।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 18, 2017
बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में दोपहर बारह बजे आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पहले होटल मौर्या में होनी थी, जिसे बाद में बदल दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन दोपहर तीन बजे वीरचंद पटेल पथ स्थित रवींद्र भवन में होगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुला अधिवेशन को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। कई राज्यों से जदयू के प्रतिनिधि खुला अधिवेशन में शामिल होंगे।