MCD ELECTION: सुशील मोदी ने कहा, दिल्ली के बिहारियों ने नीतीश को नकारा
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के बिहारियों ने नीतीश को नकार दिया है।
पटना [जेएनएन]। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू की हार को लेकर भाजपा नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बिहारियों ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। कहा कि लालू यादव ने ठीक किया कि वे दिल्ली में चुनाव लड़ने नहीं गए।
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा को बिहार के लोगों और मुस्लिम महिलाओं ने वोट देकर जिताया। नीतीश कुमार दिल्ली दो दिन तक रोड शो करने वाले अकेले मुख्यमंत्री थे, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। जहां-जहां नीतीश ने रोड शो किया, वहां-वहां जदयू की हार हुई।
यह भी पढ़ें: एमसीडी चुनाव के नतीजों पर बिहार में भी सियासत तेज
विदित हो कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में बुधवार को भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है। चुनाव में जदयू की करारी हार हुई है।