24 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 24 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 03:03 AM (IST)
पटना। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 24 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। रविवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक राज्यध्यक्ष चंद्रावती देवी की अध्यक्षता में केदार भवन में हुई। चंद्रावती ने कहा कि राज्य सरकार सेविका और सहायिकों को ठगने का काम कर रही है। 18 हजार रुपये सेविका और दस हजार रुपये मानदेय सहायिका को दिया जाए। बैठक में पूर्व के आंदोलन के बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर चिंता प्रकट किया गया। कहा गया कि आंगनबाड़ी पर कार्यो का बोझ बढ़ते जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें