टिकट बेचने के आरोप में गिरफ्तार होंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष
पटना में सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव और सचिव एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार के खिलाफ 10 लाख रुपये लेकर टेकारी विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के मामले में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।
पटना। सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव और सचिव एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार के खिलाफ 10 लाख रुपये लेकर टेकारी विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के मामले में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने अपने प्रारंभिक अनुसंधान में मामले को सत्य पाते हुए उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।
शास्त्री नगर थाने में कुमार वेंकटेश ने दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनो नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस मामले में रामचंद्र सिंह यादव ने कहा है कि उनपर लगे आरोप निराधार हैं। वे कानून का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।