छठ घाट होंगे स्मार्ट, मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
मिशन स्मार्ट सिटी को लेकर छठ घाटों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
पटना। मिशन स्मार्ट सिटी को लेकर छठ घाटों को स्मार्ट बनाया जाएगा। घाटो पर वाई-फाई की सुविधा भी होगी ताकि लोग जरीए लोग स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग कर सकें। करीब एक दर्जन छठ घाटों को वाई-फाई सुविधा देने की योजना है।
राजधानी में दीघा से दीदारगंज तक 59 घाटों पर स्मार्ट सिटी गेट बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी अभियान के तहत बनाए जाने वाले इन गेटों पर पटना के इतिहास के साथ ऑनलाइन वोटिंग की भी जानकारी दी जाएगी। यहां छठ व्रतियों से स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे। अभियान को लेकर निगम की पीआर एजेंसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
----------
बयान :
छठ घाटों पर भी स्मार्ट सिटी को सिटीजंस इंगेजमेंट कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत राजधानी के कुछ छठ घाटों पर वाई-फाई की सुविधा होगी। इसके माध्यम से छठ व्रती व अन्य लोग भी ऑनलाइन वोट कर सकेंगे।
- शीर्षत कपिल अशोक, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी