Move to Jagran APP

कलात्मक दिखेगी एसके मेमोरियल हॉल की गुंबदनुमा छत

राजधानी का श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 03:03 AM (IST)
कलात्मक दिखेगी एसके मेमोरियल हॉल की गुंबदनुमा छत
कलात्मक दिखेगी एसके मेमोरियल हॉल की गुंबदनुमा छत

पटना । राजधानी का श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। मुख्य हॉल की गुंबदनुमा छत कलात्मक स्वरूप में दिखेगी। दोनों मुख्य गेट चौड़े और भव्य बनेंगे। अंदर की सड़कें चौड़ी बनेंगी। परिसर के अंदर उद्यान में लगे ग्रिल को बदलकर कास्ट आयरन का लगाया जाएगा। लैंड स्केपिंग कर इसे आकर्षक बनाया जाएगा। आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अतिरिक्त गेट बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से हॉल के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर और जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ इसका निरीक्षण किया।

loksabha election banner

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि एक मई तक स्केच मैप, उसके बाद तकनीकी स्वीकृति दी जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव 30 मई तक समर्पित होंगे। उसके बाद अत्याधुनिक बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। हॉल के पूर्व वाले खाली भाग में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। बीच-बीच में ग्रास जोन रहेगा। उत्तर दिशा में प्रतीक्षा कक्ष के रूप में इस्तेमाल के लिए 100 फीट का शेड बनेगा। उत्तर-पूर्व कोने पर भोजन बनाने का स्थल बनेगा। सभी प्रवेश द्वारों के दोनों तरफ पैनल लगेंगे तथा गेटों को कलात्मक स्वरूप दिया जाएगा। मुख्य सीढ़ी के पास आरओ सहित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। दो अतिरिक्त शौचालय बनेंगे। प्रत्येक शौचालय में चार यूरिनल तथा दो इंडियन तथा दो वेस्टर्न टॉयलेट रहेंगे।

हॉल के अंदर मंच की दोनों तरफ स्थायी तौर पर बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। दर्शक दीर्घा को तीन भागों में विभक्त किया जाएगा। अतिविशिष्ट दीर्घा की दो पंक्तियों के बाद विशिष्ट दीर्घा की चार पंक्तियां होंगी। उसके बाद की पंक्तियां सामान्य श्रेणी की होंगी। विशिष्ट दीर्घा में अच्छी क्वालिटी की कुर्सियां लगाने का निर्देश दिया गया। मुख्य मंच के ऊपर का प्लेटफॉर्म भी सुंदर दिखेगा। दोनों गेट के पास हाईमास्ट लाइट लगेंगी। सभी पिलर, बीम तथा सीढि़यों की तकनीकी जांच होगी। अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था का निर्देश दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.