Move to Jagran APP

राजधानी में पड़ी फुहारें, ठंड बढ़ी

राजधानी में पड़ी फुहारें, ठंड बढ़ी

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 12:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 03:47 PM (IST)
राजधानी में पड़ी फुहारें, ठंड बढ़ी

पटना : राजधानी में रविवार को एक बार फिर ठंड लौट आई। सुबह में मौसम साफ था लेकिन दिन चढऩे के साथ-साथ आकाश में बादल बढ़ते गए।देखते ही देखते दोपहर बारह बजे के बाद हल्की फुहारें पडऩी शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की स्थिति कल तक बनी रहेगी। आकाश में बादल छाए होनेे के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया। पछुआ हवा चलने के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। वातावरण में ठंड काफी होने के कारण बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले। राजधानी के बाजार बंद ही रहे। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण शहर की अधिकांश व मैदान वीरान रहे। शाम होते-होते ठंड काफी बढ़ गई। ठंड के कारण लोग घरों के दरवाजे शाम को ही बंद कर लिए। ठंड से सर्वाधिक परेशानी बुजुर्ग वबच्चों को हुई, वे दिनभर घरों में कैद रहे। बर्फीली हवा के कारण दोपहर बाद ठंड काफी वृद्धि हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.