Move to Jagran APP

शॉटगन ने की नीतीश की तारीफ, कहा : दिल को छू गई उनकी बात

अपनी पार्टी से नाराज चल रहे भाजपा सांसद व सिने अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज अपने ट्वीट के माध्‍यम से फिर विवाद खड़ा कर दिया। उन्‍होंने एक बार फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 10:26 PM (IST)
शॉटगन ने की नीतीश की तारीफ, कहा : दिल को छू गई उनकी बात

पटना। अपनी पार्टी से नाराज चल रहे भाजपा सांसद व सिने अभिनेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) ने आज अपने ट्वीट के माध्यम से फिर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

loksabha election banner

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार का गौरव बताया है। नीतीश कुमार की यह बात उनके दिल को छू गई है। इसके लिए वे नीतीश के आभारी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। अपने दूसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद से 25 कांग्रेसी सदस्यों के निलंबन की आलोचना की है।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के इन ताजा ट्वीट्स से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद को उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलों से भी बल मिल रहा है।

ज्ञात हो कि गत 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में नरेंद्र मोदी की महापरिवर्तन रैली के अगले दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। तब उन्होंने नीतीश कुमार को 'विकास पुरुष' करार दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा मुजफ्फरपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में नहीं नजर आए थे। इसके अगले दिन वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

इस मुलाकात को लेकर विवाद बढ़ा तो शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे व्यक्तिगत कहकर कयासों पर विराम लगा दिया। कुछ दिनों बाद पटना एयरपोर्ट पर भी दोनों के बीच मुलाकात हुई। तब नीतीश कुमार ने खुद जाकर शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात की थी।

नीतीश कुमार व शत्रुघ्न सिन्हा के बीच लगातार बातों व मुलाकातों तथा दोनों का एक-दूसरे की तारीफ करते रहने को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इन चर्चाओं पर फिलहाल भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी ओर जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा जदयू में शामिल होंगे तो इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा है कि अगर शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट देने का फैसला पार्टी करती है, तो वे उसका स्वागत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.