Move to Jagran APP

RJD ने यूपी की तर्ज पर बिहार में भी अवैध बूचड़खाने बंद करने की बात कही

यूपी के बाद झारखंड सरकार ने भी अवैध बूुचड़खाने को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब बिहार में भी राजद नेता ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने की बात कही है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 08:18 PM (IST)
RJD ने यूपी की तर्ज पर बिहार में भी अवैध बूचड़खाने बंद करने की बात कही

पटना [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर लगी रोक के बाद अब बिहार में भी इसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। यूपी के बाद अब झारखंड में भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अब बिहार में भी ये मांग जोर पकड़ने लगी है कि सरकार अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाये।

loksabha election banner

बूचड़खाने पर रोक लगाने की बात राजद के मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भी उठाई है और कहा है कि यूपी की तरह बिहार में भी अवैध बूचड़खानों को बंद कर देना चाहिए।  राजद विधायक और लालू के करीबी माने जाने वाले भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बिहार में भी अवैध बूचडखाने बंद होने चाहिये।

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी अवैध काम होता है वो सब बंद होना चाहिए फिर चाहे वो बूचड़खाना ही क्यों ना हों।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बूचडखाने के बहाने हिन्दू कार्ड खेल रही है।

बीजेपी ने सदन में उठाया मामला

इससे पहले बीजेपी के नेताओं ने भी इस मांग को सदन में उठाया था। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री और पार्टी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने इस मांग को दुहराया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने सदन में ही राज्य सरकार से यूपी की तरह बिहार में भी अवैध पशु कत्लखाने बंद करने की मांग की थी और कहा था कि सरकार को इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।

मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा- 

इस मसले पर जब हमने पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध बूचड़खाने बंद होंगे। मंत्री ने बताया कि विभाग ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बूचड़खाना के नाम पर देश को गुमराह कर रही है। मंत्री ने इस मसले पर बिहार विधान परिषद में भी पक्ष रखा और कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जायेगा।

2012 से ही लागू है कानून

बिहार में पशु क्रूरता से संबंधित कानून वर्ष 2012 से ही लागू है। इस कानून के तहत सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में पशु क्रूरता कमिटी गठित है।

यह भी पढ़ें: बेउर जेल के अपने पुराने पते पर पहुंच गए सांसद पप्पू यादव          

गोशालाओं को विकसित करने की भी बात

बिहार के पशु मत्स्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के गोशालाओं को भी विकसित कर रही है। इसके तहत गोशालाओं को बहुआयामी बनाने की भी योजना है। एक तरफ जहां गोमूत्र से औषधि बनाई जाएगी, वहीं आपदा के समय इसे पशुचारा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एसआइटी ने अनंंत बरार को 48 घंटे की रिमांड पर लिया

यूपी में बंद हो चुके हैं अवैध बूचड़खाने

यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से ही अवैध बूचड़खानों पर जमकर गाज गिर रही है। पिछले तीन दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में 300 से भी ज्यादा बूचड़खाने बंद करा दिए गए हैं।

झारखंड सरकार ने भी जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड सरकार ने भी सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया है। झारखंड सरकार ने इस संदर्भ में सोमवार को निर्देश जारी कर सभी जिलों के उपायुक्तों, एसपी और नगर निगमों तथा अधिसूचित क्षेत्रीय समितियों को कहा है कि अपने यहां 72 घंटे के भीतर सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का नोटिस फौरन जारी करें।

यह भी पढ़ें: मां को सात साल से है बेटी का इंतजार, पिता बोले- सिस्टम से उठ गया भरोसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.