Move to Jagran APP

बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट कला रिजल्ट जारी, टॉप तीन पर लड़कियों का कब्जा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति शनिवार को अपराह्न तीन बजे इंटरमीडिएट कला का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। प्रदेश के टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 07:10 PM (IST)

पटना। इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने शानदार सफलता हासिल की। टॉपर्स की लिस्ट में शामिल 26 नाम में 24 लड़कियां हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को इंटर कला एवं व्यावसायिक कोर्सों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परीक्षा में कुल 86.67 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

loksabha election banner

सीएबीएस कॉलेज खमहर, बेगूसराय की छात्रा सादमा खानम ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। 500 अंकों की परीक्षा में उसे 410 अंक प्राप्त हुए हैं। सीतामढ़ी के एमपीडी महिला कॉलेज की छात्रा रूपी कुमारी को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उसे 408 अंक हासिल हुए हैं। एसबीजेएम प्रोजेक्ट प्लस टू गल्र्स एचएसएस भूपटी मधुबनी की छात्रा शिवानी कुमारी ने 407 अंक लाकर इंटर कला में तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथा स्थान एनएन कॉलेज सिंघवारा, वैशाली की छात्रा इशरत बानो एवं जया महिला कॉलेज वीरपुर सुपौल की छात्रा पार्वती कुमारी दास ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। दोनों को 405 अंक मिले हैं।

रिजल्ट जारी करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो.लाल केश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि परीक्षा में कुल 488628 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 422549 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। 196914 छात्र एवं 291714 छात्राओं ने कला की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 89.24 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जबकि 82.47 प्रतिशत छात्रों को सफलता हासिल हुई है।

व्यावसायिक कोर्सों में 85.17 फीसद छात्र सफल

इंटर व्यावसायिक कोर्सों की परीक्षा में कुल 85.17 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 1787 छात्र-छात्राएं शामिल हुई थीं, जिसमें से 1522 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

टॉपर्स की सूची

क्रम संख्या - नाम - संस्थान - स्थान - प्राप्तांक

प्रथम स्थान

1. शादमा खानम - केएसबीएस कॉलेज - खमहार, बेगूसराय - 410

द्वितीय स्थान

2. रूप्पी कुमारी - एमपीडी महिला कॉलेज - सीतामढ़ी - 408

तृतीय स्थान

3. शिवानी कुमारी - एसबीजेएम प्रोजेक्ट + 2 गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल, भूपत्ती, मधुबनी - 407

चौथा स्थान

4. इशरत बानो - एनएन कॉलेज- सिंघारा, वैशाली- 405

5. पर्वती कुमार दास-जया महिला कॉलेज- वीरपुर, सुपौल- 405

पांचवा स्थान

6. रेखा कुमारी- एसबाय यादव इंटर कॉलेज - लालबांदी, सीतामढ़ी- 404

7. नेहा कुमारी - बीआर कॉलेज - भसगवानपुर, वैशाली - 404

8. सुमन कुमारी - बीएम इंटर कॉलेज - गोपालगंज - 404

9. पूजन कुमार ठाकुर- आरके कॉलेज- मधुबनी- 404

10. गीता कुमारी - आदर्श कोशी महिला कॉलेज- बीरपुर, सुपौल - 404

छठा स्थान

11. माला कुमारी - जया महिला कॉलेज- बीरपुर, सुपौल - 403

12. साजन कुमारी - जया महिला कॉलेज - बीरपुर, सुपौल - 403

सातवां स्थान

13. गुडिय़ा कुमारी - एमपीडी महिला कॉलेज - सीतामढ़ी - 402

14. शमा खातून - आरकेपीएलडी किसान कॉलेज - बरियापुर, सीतामढ़ी - 402

15. रणवीर कुंद्रा - आरएनजेआई कॉलेज- रामपुर, माधोपुर, मधुबनी - 402

आठवां स्थान

16. प्रियंका कुमारी- एमके कॉलेज- बुठाई, सीतामढ़ी - 401

17. आकाश कुमार - एमके कॉलेज- बुठाई, सीतामढ़ी - 401

18. नाजिया सुल्ताना- वीआर कॉलेज - भगवानपुर, वैशाली - 401

19. रिंकी कुमारी - जया महिला कॉलेज- बीरपुर, सुपौल - 401

नौवां स्थान

20. माला कुमारी - कमला बालिका हाइ स्कूल- डुमार, सतामढ़ी - 400

21. आंचल कुमारी - सीपीपी कॉलेज - हिसार, मधुबनी - 400

22. कुमारी पूनम - डीएनबी कॉलेज - टुनाही, मधुबनी - 400

23. उमा भारती - आरएसबी इंटर कॉलेज - समस्तीपुर- 400

दसवां स्थान

24. साबी कुमार - +2 प्रवेशिका विद्यालय - शकूराबाद, जहानाबाद - 399

25. शमा परवीन - श्री गांधी हाई स्कूल - परिहार, सीतामढ़ी - 399

26. कुमारी शबनम - जया महिला कॉलेज - बीरपुर, सुपौल - 399

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.