प्रधानाचार्य पद को शिक्षक संवर्ग घोषित करने का स्वागत
जागरण संवाददाता, पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय प्रधानाचार्य फोरम के अध्यक्ष डॉ. बबन सिंह ने राज्य
जागरण संवाददाता, पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय प्रधानाचार्य फोरम के अध्यक्ष डॉ. बबन सिंह ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानाचार्य के पद को शिक्षक संवर्ग का पद घोषित करने तथा उनकी सेवानिवृत्त होने की आयु 65 वर्ष करने के निर्णय का स्वागत किया है। सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम से न सिर्फ प्रधानाचार्य पद की गरिमा बहाल हुई है बल्कि प्रधानाचार्य के पद के संबध में फैलाये जा रहे भ्रम पर भी विराम लग गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री आशोक चौधरी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से विधानसभा के विशेष सत्र में इसे पारित कराने का आग्रह किया है। उन्होंने तमाम विधायकों से मंत्रिमंडल के निर्णय को सदन से पारित कराने में सहयोग करने की अपील की है।