Move to Jagran APP

ईद मुबारक: सीएम नीतीश ने दी बधाई, अमन चैन की मांगी गई दुआ

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ आज ईद मनाई जा रही है। पूरे प्रदेश में ईद की नमाज अदा की गई। सीएम नीतीश ने लोगों को ईद की बधाई दी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 11:23 PM (IST)
ईद मुबारक: सीएम नीतीश ने दी बधाई, अमन चैन की मांगी गई दुआ

पटना [जेएनएन]। रविवार को ईद के चांद का दीदार हुआ और इसके साथ ही आज पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में ईद की नमाज का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी।वहीं प्रदेश के विभिन्न ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री ने ईद पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी को ईद उल फितर की बधाई दी और कहा कि ऐसे पवित्र पर्व से खुशियां फैलाने और राष्ट्र को आगे ले जाने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की विविधता ही उसकी विशेषता और ताकत है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचकर लोगों को दी बधाई

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में सोमवार को अमन और सद्भावना का पर्व ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में मोहब्ब्त और प्रेम, सदभाव बने रहने की कामना की।

 I offer greetings to people of Bihar & the whole country on #Eid,festival represents the spirit of love & friendship: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/E7hjwrhWtd

— ANI (@ANI_news) June 26, 2017

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज11 बजे फुलवारीशरीफ के खानकाह-ए-मुजिबिया और 12.55 बजे अंजुमन इस्लामिया हॉल में  ईद के कार्यक्रम में शामिल हुए।

अशोक चौधरी, लालू यादव ने भी दी ईद की मुबारकबाद

शिक्षामंत्री सह बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।इधर ईद के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी देश वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और जदयू विधायक श्याम रजक ने फुलवारीशरीफ के खानकाह माहजुबिया पहुंचकर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

गांधी मैदान सहित विभिन्न ईदगाहों में अता की गई ईद की नमाज

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर बच्चों में खास उत्साह देखा गया। पटना के प्रसिद्घ खानकाह मजीबिया और इमारत-ए-शरिया में भी नामाजियों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

 Bihar: People offer Namaz at Gandhi Maidan in Patna on #eidpic.twitter.com/bYhfARV4aY

— ANI (@ANI_news) June 26, 2017

पटना जंक्शन के जामा मस्जिद, फुलवारी शरीफ, गुलजारबाग के शाही ईदगाह में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह से दुआएं मांगी।

वहीं, पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित शाही ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। राज्य के भागलुपर, सीवान, किशनगंज, मोतिहारी, मुजफ्फपुर, बेगूसराय सहित राज्य के अन्य जिलों में भी सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया। इन क्षेत्रों में भी भाईचारे का पर्व ईद पूरे उल्लास से मनाया जा रहा है। ईद को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

रविवार को देखा गया था ईद का चांद

खानकाह-ए-मुजिबिया व बिहार झारखंड व ओडिसा के सबसे बड़ा एदारा इमारत-ए-शरिया समेत विभिन्न मुस्लिम एदारो ने रविवार को ईद का चांद देखने का ऐलान किया। इसके दिखने के साथ ही सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। 

इमारत-ए-शरिया के नाजिम अनुसुर्रर रहमान, इमारत-ए-शरिया के काजी मौलाना अब्दुल जलील कासमी व खानकाह-ए-मुजिबिया के प्रबंधक हजरत मौलाना सैयद मो. मिन्हाजउद्दीन कादरी ने इसकी घोषणा की। सोमवार को राजधानी समेत पूरे देश में ईद मनायी जा रही है। 

वहीं शिया रूयते हेलाल कमेटी के अध्यक्ष असद रजा, एदारा ए शरिया के नाजिम मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने भी ईद के चांद दिखने का ऐलान किया। लोगों ने एक दूसरे को ईद का चांद देखने की मुबारकवाद दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.