ठंडी हवाओं से ठिठुर रही राजधानी
राजधानी पटना में ठंड का सितम जारी है।
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 09:32 AM (IST)
पटना। राजधानी पटना में ठंड का सितम जारी है। रविवार के बाद सोमवार की सुबह भी काफी
ठंड रही। हवा चलने से गलन बढ़ गई है। दोपहर में मामूली धूप और ठंडी हवा चलने से लोग छुट्टी का दिन होने के बावजूद घरों में दुबके रहे। सड़कों और पाकरे में भी चहल-पहल काफी कम रही। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, छपरा, पूर्णिया आदि जिलों में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हवाएं फिर सक्रिय होंगी, जिससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी भागों में ठिठुरन तेजी से बढ़ेगी।राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 16.6 डिग्री पर आ गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें