Move to Jagran APP

गांधी सेतु पर दिनभर रफ्तार, शाम से बढ़ा दबाव

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु तथा एनएच पर गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर तक वाहन रफ्तार म

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 01:06 AM (IST)
गांधी सेतु पर दिनभर रफ्तार, शाम से बढ़ा दबाव

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु तथा एनएच पर गुरुवार की सुबह से लेकर दोपहर तक वाहन रफ्तार में गुजरे। दोपहर के बाद वाहनों की रफ्तार में थोड़ी कमी आई। शाम होते ही वाहनों का दबाव सेतु व एनएच पर बढ़ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वैशाली क्षेत्र के सेतु पर बीएमपी के जवान जगह-जगह तैनात दिखे। वन-वे में वाहनों की गति धीमी हुई। पटना क्षेत्र के सेतु पर तैनात पुलिस कर्मी भी चौकस नजर आए। व्यवसायिक वाहनों की लंबी कतार लगी रही लेकिन सवारी वाहनों को ब्रेक नहीं लगा। यात्रियों ने सेतु से गुजरने पर राहत महसूस की।

loksabha election banner

--पाया संख्या 38 का डाइवर्जन खुला, वन-वे की दूरी घटी

सेतु पर पाया संख्या 36 के डाइवर्जन को बंद कर फिर पाया संख्या 38 के डाइवर्जन को खोल दिया गया है। इससे वन-वे मार्ग की दूरी घट गई है। वहीं अगमकुआं, बाइपास तथा दीदारगंज तथा जीरो माइल यातायात थाना अन्तर्गत एनएच पर शाम से वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। देर शाम तक पुलिस वाहनों को रफ्तार देने में जुटी रही। एनएच तथा गांधी सेतु पर वाहन पूरी तरह से नहीं रुके लेकिन जाम जैसी स्थिति बनी रही।

-20 किमी प्रति घंटा के तय रफ्तार में चले वाहन

गांधी सेतु पर सुबह में वाहन जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले वहीं समय गुजरने के साथ ही यह रफ्तार घट कर पुल के लिए निर्धारित 20 किलोमीटर प्रति घंटा पर जा पहुंची। इस एतबार से सेतु पर जाम लगना कहना गलत होगा। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि इसी रफ्तार से सेतु पर वाहन चले तो ओवरटेक करने की जरूरत नहीं होगी। दुर्घटना भी खत्म हो जाएगी। साथ ही सेतु की सेहत के लिए यह निर्धारित रफ्तार उचित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.