मुंबई के टूरिज्म मार्ट में छाए गुरु गोविंद सिंह
पटना। मुंबई के टूरिज्म मार्ट में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह छाये हुए हैं। बिह
पटना। मुंबई के टूरिज्म मार्ट में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह छाये हुए हैं। बिहार पर्यटन 15 जनवरी 2017 को गुरु गोविंद सिंह का 350वां जन्म समारोह मनाने जा रहा है। इसमें सिख धर्म के 10 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस समारोह का महत्व बताने के लिए बिहार पर्यटन ने स्टाल लगाया है। उसमें गुरु गोविंद की जयंती समारोह की तैयारियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिहार आने की अपील की जा रही। बिहार टूरिज्म के स्टॉल का निरीक्षण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी किया।
मुंबई मार्ट में जैन सर्किट को भी प्राथमिकता दी गई है। जैन धर्म से जुड़े बिहार के पर्यटन स्थलों पर विशेष बल दिया गया है। तीन दिवसीय मुंबई टूरिज्म मार्ट 28 सितंबर से शुरू हुआ था, यह 30 सितंबर तक चलेगा। टूरिज्म मार्ट में पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर, पर्यटन निदेशक उमाशंकर प्रसाद और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक लक्ष्मी प्रसाद चौहान शामिल हुए हैं। पर्यटन निदेशक उमाशंकर प्रसाद ने दूरभाष पर बताया कि बिहार टूरिज्म के स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ी है। गुरु गोविंद के जन्म समारोह और जैन सर्किट को प्रमोट किया गया है। इसके साथ बिहार के अन्य पर्यटन स्थलों की भी मार्केटिंग की जा रही है।