Move to Jagran APP

विधानमंडल का मॉनसून सत्र आरंभ, नहीं पहुंचे अनंत सिंह व जीतनराम मांझी

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ हो चुका है। इस सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं। आज पहले दिन जदयू के सभी आठ बागी विधायकों को सत्र में शामिल होने की अनुमति मिल गई। उधर, विधान परिषद में आज 24 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 10:51 PM (IST)
विधानमंडल का मॉनसून सत्र आरंभ, नहीं पहुंचे अनंत सिंह व जीतनराम मांझी

पटना। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ हो चुका है। इस सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं। आज पहले दिन जदयू के सभी आठ बागी विधायकों को सत्र में शामिल होने की अनुमति मिल गई। उधर, विधान परिषद में आज 24 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र आरंभ, तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें

मॉनसून सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सदन नहीं आए। जेल में बंद जदयू विधायक अनंत सिंह और सुनील पांडेय में से केवल सुनील पांडेय सदन पहुंचे।

इस बार का विधानसभा सत्र सात अगस्त तक चलेगा। इसमें कई जनहित मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरेगा। सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति बनाई है।

विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले दिन पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार के पूर्व राज्यपाल आरएस गवई सहित कई अन्य के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया। सदस्यों ने खड़े होकर एक मिनट का मौन भी रखा।

दोनों सदनों में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 16,745.05 करोड़ के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को पेश किया। राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त कर चुके 10 विधेयकों को भी सदन पटल पर रखा गया।

उधर, जदयू के 8 बागी विधायकों को असम्बद्ध सदस्य के रूप में सदन में बैठने के लिए अलग जगह दी गई। सुप्रीम कोर्ट से राहत पाए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, नीरज कुमार बब्लू, रवींद्र राय और राहुल शर्मा को 153 से 156 नंबर तक की सीट दी गई। पटना हाईकोर्ट से राहत पाने वाले सदस्य अजीत कुमार, पूनम देवी, सुरेश चंचल और राजू कुमार सिंह को 109 से 112 नंबर की सीट अलॉट की गई। इन चारों के सदन में बैठने की इजाजत को लेकर रविवार रात तक संशय की स्थिति बनी हुई थी।

मौजूदा विधानसभा का यह आखिरी सत्र सरकार व विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा ने सत्र की अवधि में विस्तार करने की भी मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा हेतु कोई समय ही तय नहीं है। जनहित के सवालों पर विपक्ष चुप नहीं रहेगा।

उधर, सोमवार की संध्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बुलाई गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में विपक्ष के सवालों का मुस्तैदी से जवाब देने की रणनीति तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.