लालू का ट्वीट : हमारे DNA में अच्छे संस्कार, चूर कर देंगे भाजपा का अहंकार
महागठबंधन की स्वाभिमान रैली के दिन विपक्ष के हमलावर रूख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज सोशल साइट्स पर उसकी जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि उनकी रगों में, DNA में अच्छे संस्कार बसते हैं। भाजपा के अहंकार को महागठबंधन चूर कर देगा।
पटना। महागठबंधन की स्वाभिमान रैली के दिन विपक्ष के हमलावर रूख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज सोशल साइट्स पर भी उनकी जमकर खबर ली। उन्होंने ट्वीट किया कि गांधी मैदान एवं लोगों का उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है। यहां उसकी दिल्ली से भी बुरी गत होगी।
उन्होंने आगे कहा है कि बिहार के लाेग आज भाजपा को बता देंगे कि बिहारी लोग 'टिकाऊ' हैं, 'बिकाऊ' नहीं। हमारी रगो में, DNA में अच्छे संस्कार बसते हैं।
लालू प्रसाद ने आगे लिखा है कि महागठबंधन भाजपा का अंहकार चूर कर देगा। लालू ने कहा, भाजपा की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई से जनता में आक्रोश हैं। बिहार की जनता भाजपा को खदेडऩे एवं पटकने का मन बना चुकी है |
लालू ने कहा, पूरा बिहार गांधी मैदान में उलट गया है। भीड़ देख भाजपा नेता दुबक गए हैं।