लालू-नीतीश की रंगा-बिल्ला की जोड़ी : शकुनी चौधरी
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते जाने के साथ नेताओं की भाषा मर्यादा की सीमाएं लांघती नजर आ रही है। इसी क्रम में आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता शकुनी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जोड़ी को रंगा-बिल्ला की जोड़ी बताया।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 08:25 PM (IST)
पटना। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते जाने के साथ नेताओं की भाषा मर्यादा की सीमाएं लांघती नजर आ रही है। इसी क्रम में आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता शकुनी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जोड़ी को रंगा-बिल्ला की जोड़ी बताया। वे इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री लुच्चाें के सरदार हैं।
इसके पहले भी बिहार के नेताओं की जुबान जहर उगलती रही है। सभी एक-दूसरे पर मर्यादा की सीमाएं लांघते आरोप लगा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें