ये हैं विनोद खन्ना के सुपर हिट डायलॉग्स, इनका बिहार में भी रहा क्रेज
एक्टर विनोद खन्ना के निधन से बिहार में भी शोक की लहर है। 70 के दशक के इस अभिनेता के कुछ हिट डायलॉग्स का यहां भी जबरदस्त क्रेज रहा है।
पटना [जेएनएन]। सिने अभिनेता व भाजपा से गुरदासपुर के सांसद विनोद खन्ना का गुरुवार दोपहर मुंबई में निधन हो गया। 70 के दशक के इस सुपर स्टार के कुछ डायलॉग्स आज भी फेमस हैं। उनके निधन के बाद बिहार में भी इन डायलॉग्स को याद किया जा रहा है। आइए नजर डालते हैं विनोद खन्ना के कुछ हिट डायलॉग्स पर, जिनके कारण वे तब के यूथ्स की जुबान पर चढ़ गए थे।
- दोस्ती भुलाई जा सकती है दुश्मनी नहीं।
- अगर नजरें खूबसूरत हों तो हर चीज खूबसूरत लगती है।
- इज्जत वो दौलत है जो एक बार चली गई तो फिर कभी हासिल नहीं की जा सकती।
- दर्द की दवा ना हो तो दर्द को ही दवा समझ लेना चाहिए।
- तलवार की लड़ाई तलवार से, प्यार की लड़ाई प्यार से और बेकार की लड़ाई सरकार से।
- मैंने जबसे होश संभाला है खिलौनों की जगह मौत से खेलता आया हूं।
- रिटायर सिर्फ पुलिस वाले होते हैं, चोर नहीं।
- तुझ जैसे थर्ड क्लास आदमी के लिए थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट की जरूरत है।
- जब्बर सिंह ने सिर्फ दो ही बातें सीखी हैं... एक मौके का फायदा उठाना और अपने दुश्मन का नाम-निशान मिटा देना
- मैं जिस पेशे में हूं ना, वहां मेरे सिर्फ दुश्मन हैं, दोस्त कोई भी नहीं।