गंगा में बढ़ा पानी, प्रशासन सतर्क
गंडक नदी में पानी बढ़ने का असर पटना में दिखने लगा है।
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 01:48 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 01:48 AM (IST)
पटना। गंडक नदी में पानी बढ़ने का असर पटना में दिखने लगा है। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने दियारा क्षेत्र में अलर्ट कर दिया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा में पानी बढ़ने का असर सबसे पहले दियारा क्षेत्र में होगा। दियारा पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ते ही राहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी खतरा से काफी कम पानी है। बक्सर में गंगा का जलस्तर गिरा है। मात्र पटना में बढ़ रहा है। दूसरी तरफ शनिवार की शाम में राजधानी के कई भागों में बारिश भी हुई है। इससे भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि की संभावनाएं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें