'वो' के चक्कर में लड़ाई, पत्नी के नाजुक अंगों पर डाला तेजाब
पति और पत्नी के बीच 'वो' को लेकर झगड़ा था। पत्नी को शक था कि गांव की एक महिला से पति का अवैध संबंध चल रहा है। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। हद तो तब हो गई जब दूसरी महिला से रिश्ते रखने से रोकने पर
पटना। पति और पत्नी के बीच 'वो' को लेकर झगड़ा था। पत्नी को शक था कि गांव की एक महिला से पति का अवैध संबंध चल रहा है। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। हद तो तब हो गई जब दूसरी महिला से रिश्ते रखने से रोकने पर पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी के नाजुक अंगों पर तेजाब उड़ेल दिया।
बख्तियारपुर के रानीसराय में सोमवार को यह घटना हुई। पीडि़ता ने फोन कर मायके वालों की इसकी जानकारी दी। उसके भाई पप्पू साव ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीडि़ता को लेकर पीएचसी गई। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि पति जितेंद्र साव का गांव की महिला से अवैध संबंध है। उसका विरोध करने पर सास और पति ने उस पर तेजाब डाला है।
बख्तियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चिकित्सक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि महिला के नाजुक अंगों पर तेजाब डाला गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पीडि़ता के भाई की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पीडि़ता ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। पीडि़ता के भाई ने बताया कि दो साल पूर्व बहन की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे यातना उसे दे रहे थे।