Move to Jagran APP

पटना सहित 12 जिलों में तापमान 43 डिग्री पार, गर्मी ढ़ा रही सितम

गर्म हवा के थपेड़ों से जन जीवन अस्त-व्यसत् हो गया है। रविवार को भी लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान रहे। पटना सहित राज्य के लगभग बारह जिले गर्मी की चपेट में हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 11:27 PM (IST)
पटना सहित 12 जिलों में तापमान  43 डिग्री पार, गर्मी ढ़ा रही सितम
पटना सहित 12 जिलों में तापमान 43 डिग्री पार, गर्मी ढ़ा रही सितम

पटना [जेएनएन]। मौसम का पारा दिनों-दिन चढ़ता जा रहा है। रविवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। रविवार को राजधानी पटना और आसपास के बारह जिलों में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग घरों में दुबके रहे, शाम को थोड़ी राहत मिली। वहीं आज भी मौसम की तल्खी बरकरार है।

loksabha election banner

पटना सहित कैमूर, भभुआ, रोहतास, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा को मिलाकर राज्य के 12 जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 43.4 व न्यूनतम तापमान  27.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं गया का अधिकतम पारा 44.2 डिग्री पर रहा। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। 

अगले तीन दिनों में तापमान

सोमवार-तापमान आंशिक रूप से ऊपर जा सकता है। 

मंगलवार-तापमान में हल्की कमी आएगी। बंगाल से नमी आने से पूर्वी इलाकों में आंशिक राहत। 

बुधवार-तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

26 के बाद बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र खत्म हो गया है। इसलिए नमी अभी बिहार में नहीं आ रही है। 25 के बाद एक्टिविटी बढ़ने से राज्य के पूर्वी इलाकों से बादल पहुंचेंगे। इस दौरान पटना सहित ज्यादातर हिस्सों में आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं।

आज भी सुबह से झुलसा रही गर्मी

राजधानी में रविवार की सुबह भी तेज गर्मी पड़ी, वहीं सोमवार को भी सुबह से मौसम में तल्खी बनी हुई है। आर्द्रता 40 फीसदी पर रहने से देर रात तक तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही पश्चिमी हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई। राजधानी की सड़कें सुनसान हो चुकी हैं। सूरज की तल्ख किरणों के कारण अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार रहा सबसे गर्म दिन, आज भी राहत नहीं

पटना का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सर्वाधिक रहा। सोमवार को भी तापमान में वृद्धि के आसार है। वहीं, 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सूबे में सबसे गर्म स्थान रहा। भागलपुर में 40.4 एवं पूर्णिया में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि सूबे में गर्म हवा के थपेड़ों ने मौसम को काफी गर्म कर दिया है। फिलहाल तेज धूप के कारण वातावरण की नमी उष्मा में तब्दील हो रही है जिससे वातावरण में गर्म पानी की तरह उबाल है। 

रविवार को सुबह से ही मौसम के तेवर काफी तीखे हो गए थे। सुबह आठ बजे ही कड़ी धूप गर्मी का अहसास कराने लगी थी। दिन चढऩे के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोहपर तक राजधानी की अधिकांश सड़कें वीरान हो गईं। भीषण गर्मी से पंखे आग उगल रहे हैं। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवा चलती रही। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस तरह की स्थिति आगे भी बनी रहेगी। अभी प्री मानसून का दौर है। इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव होना सामान्य बात है। मध्य जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है। मानसून की बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। 

अगले दो दिनों तक तड़पाएगी गर्मी

मौसमविदों की मानें तो अगले दो दिनों तक राजधानी सहित सूबे में  गर्मी का कहर रहेगा और पछुआ हवाओं का जोर रहेगा। 22 मई की शाम के बाद हालात थोड़े बदलेंगे। अगले एक हफ्ते तक राजधानी सहित सूबे में बारिश के कोई भी आसार नहीं दिख रहे। ऐसे में गर्मी का कहर लोगों पर टूटेगा। नमी की कमी होने की वजह से वातावरण शुष्क रहेगा। 

हीट वेब जैसे बन रहे हालात 

पिछले चार दिनों में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ने के कारण हीट वेव से हालात रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। आकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल मई महीने में राजधानी का रिकार्ड तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में मई महीने में अब तक पारा पिछले पांच सालों से कम ही रहा है। 

पछुआ हवा चलने से झुलसा रही गर्मी

पछुआ हवा चलने और नमी समाप्त हो जाने से सूर्य की किरणें झुलसाने लगी हैं। सोमवार से तापमान में कमी आएगी। पूरवा हवा के आने से गर्मी के कारण फिर से बादल बन सकते हैं। 

पटना में पिछले चार दिनों में ऐसे बढ़ा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

17 मई          36.5 

18 मई          38.6

19 मई          41.4

20 मई          42.2

 21मई          43.4 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.