मांझी की 'हम', अब बन गई राजनीतिक पार्टी, मिल गई मान्यता
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) मोर्चा को चुनाव आयोग से राजनीतिक पार्टी की मान्यता मिल गई है। इस संबंध में पार्टी को चुनाव आयोग का पत्र मिल गया है। मई में जीतनराम मांझी ने नई पार्टी के लिए आवेदन दिया था।
पटना। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) मोर्चा को चुनाव आयोग से राजनीतिक पार्टी की मान्यता मिल गई है। इस संबंध में पार्टी को चुनाव आयोग का पत्र मिल गया है। मई में जीतनराम मांझी ने नई पार्टी के लिए आवेदन दिया था।
जदयू से अलग होने के बाद मांझी ने हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) नाम से एक मोर्चा बनाया था। इस मोर्चा में ज्यादातर नेता जदयू के बागी विधायक थे। इसी कारण जदयू से अलग होने के बाद से ही मांझी लगातार कोशिश कर रहे थे कि उनके मोर्चा को पार्टी की मान्यता मिल जाए। मान्यता मिलने के बाद अब हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव चिह्न के साथ चुनाव मैदान में उतर सकेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राममांझी ने तय समय से दो दिन पहले ही आठ मई को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम की) घोषणा कर दी थी। तत्कालीन समय में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी हम के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। निर्णय लिया गया था कि पार्टी के झंडे का रंग हरा और सफेद होगा।
झंडे का ऊपरी और निचले हिस्से का रंग हरा जबकि बीच का हिस्सा सफेद रंग का होगा। बीच वाले हिस्से में चक्र होगा। मांझी ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने को 107 लोगों की कमेटी बनायी गयी है, जो दस या पांच- पांच की टोली में जिलों में जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे।