राजीव नगर में प्लंबर मिस्त्री को मारी गोली
राजीव नगर थानाक्षेत्र के राजीव नगर रोड नं. 8 के पास गुरुवार की रात प्लंबर मिस्त्री राजेश साहनी (25) को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
पटना। राजीव नगर थानाक्षेत्र के राजीव नगर रोड नं. 8 के पास गुरुवार की रात प्लंबर मिस्त्री राजेश साहनी (25) को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक कंधे को चीरती हुई गोली पार कर गई है, हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (मध्य) शिवदीप लांडे पहुंचे और मौका ए वारदात का निरीक्षण करने के साथ घायल से जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक दीघा हाट पर फल विक्रेता बाल्मीकि साहनी का बेटा राजेश बाहर काम करता है और चार दिन पहले घर आया था। आज शाम वह बकाया पैसा मांगने के लिए घर से निकला था। रात लगभग 8 बजे वह पाटलिपुत्र के साईं मंदिर के बगल से रेलवे पटरी पार कर आ रहा था, तभी पहले से घात लगाए चार युवकों ने उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे पहले कुर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।