Move to Jagran APP

लड़की को नौकरी के नाम पर बुला 18 दिनों तक रखा कैद, दर्जनों ने किया रेप

वे भोली-भाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे। नौकरी दिलाने के लिए उनके शै‍क्षणिक कागजात अपने पास रख लेते थे। फिर उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल देते थे। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अंतत: इसका भांडा फूट ही गया। घटना भागलपुर की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2016 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2016 11:04 PM (IST)

पटना। वे भोली-भाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे। नौकरी दिलाने के लिए उनके शैक्षणिक कागजात अपने पास रख लेते थे। फिर उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल देते थे। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अंतत: इसका भांडा फूट ही गया। घटना भागलपुर की है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, गिरोह के लोगों ने फोन कर एक लड़की को बुलाया और उसके शैक्षणिक कागजात रख लिए। फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उसे 18 दिनों तक कई जगहों पर घुमाया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने उसके साथ रेप किया।

लड़की को नौकरी के नाम पर बुला उसका सेक्स के लिए सौदा कर गिरोहबाज पैसा कमा ही रहे थे कि तीन दिनों पहले वह मौका पाकर वह भाग निकली। इसके बाद उसने अपने परिवार वालों को फोन कर बुलाया। परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची लड़की ने घटना की एफआइआर दर्ज करा दी।

लड़की ने बताया कि जहां उसे रखा गया था, वहां कई और महिलाएं व लड़कियां आती-जाती थीं। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने मुंगेर के असरगंज निवासी रामप्रवेश कुमार मंडल और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से गर्भ निरोधक गोलियां और पिल्स मिले हैं।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। कई जगह से लड़के व लड़कियां यहां आती रही हैं। फोन के माध्यम से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर उनका आॅरिजनल सर्टिफिकेट रख लेते थे। इसके बाद उसका यौन शोषण कर पैसा कमाते थे। पुलिस के अनुसार इसमें कई और लोग हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.