पटना में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
छठ का प्रसाद लेकर घर लौट रही एक बच्ची से तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया।
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 10:10 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 10:13 AM (IST)
पटना। छठ का प्रसाद लेकर घर लौट रही एक बच्ची से तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया। घटना गुरुवार रात राजधानी के रामकृष्णानगर थाना के भूपतिपुर में हुई। चौदह वर्षीय लड़की पुनपुन की रहने वाली है। घटना के समय वह अपने दो परिजनों के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
एक आरोपी जितेंद्र यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया है पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल, पीड़िता के बयान पर इसे दुष्कर्म मानकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें