डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर फैसला आज
पटना। डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक मंगलवार क
पटना। डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक मंगलवार को होगी। राजधानी में जगह-जगह कूड़े की ढेर से परेशान लोगों की निगाहें बैठक पर टिकी हैं। दूसरा एजेंडा 12 फॉगिंग मशीन खरीद पर फैसला का होना है। अब देखना है कि बैठक में स्थाई सशक्त समिति राजधानी के कूड़ा उठाव पर कोई ठोस निर्णय कर पाती है या नहीं। नगर आयुक्त जय सिंह और महापौर अफजल इमाम नगर निगम की कैबिनेट के सदस्यों के साथ विमर्श कर निर्णय लेंगे। डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर कई बार चर्चा हुई, लेकिन निगम आयुक्त और महापौर के बीच खिंचातानी के तहत कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है।
2010 में ए टू जेड नामक कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा उठाव का काम मिला था। 18 माह बाद कंपनी कार्य छोड़ दी और उसका बकाया राशि आज तक भुगतान नहीं हो पाया। बड़ी कंपनियां डोर टू डोर कूड़ा उठाव में रुचि नहीं ले रही है। बैठक में यह भी फैसला हो सकता है कि वार्ड पार्षदों को मजदूरों की संख्या बढ़ाने की अनुमति देकर खुद नगर निगम इस कार्य को करे। इस बात पर महापौर के समर्थक सहमत हैं। निगमायुक्त एनजीओ को डोर टू डोर कूड़ा उठाव का कार्य सौंपने के पक्ष में रहे हैं।