Move to Jagran APP

पटना नगर निगम मतगणना, कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल

पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। इस बार नए चेहरों को तरजीह मिली है। खासकर महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 09 Jun 2017 08:12 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 05:53 PM (IST)
पटना नगर निगम मतगणना, कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल
पटना नगर निगम मतगणना, कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल

पटना [जेएनएन]। बिहार की राजधानी पटना के सभी 75 वार्डों के पार्षद का आज फैसला हो गया। पटना नगर निगम समेत जिले के 9 नगर निकायों के चुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई । इस बार नये चेहरों को तरजीह दी गई है। ये नए चेहरे विकास की नयी इबारत लिखेंगे। अधिकांश पुराने पार्षद चुनाव हार गए हैं।

loksabha election banner

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर अमरावती चुनाव हार गई हैं। बताया जा रहा है कि वे मेयर पद की प्रबल दावेदार थीं। 

मतगणना के परिणाम, ये रहे विजयी

पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का बेटा असरफ अहमद वार्ड 40 से चुनाव जीत गए। सहजादी बेगम चुनाव हार गई। खगौल वार्ड संख्या 26 से संगीता कुमारी विजयी घोषित हुई हैं। खगौल वार्ड संख्या 2, 3, 4 से निर्विरोध महिला प्रतिभागी ही चुनीं गईं हैं।  

वार्ड नंबर 31 से मेयर की पत्नी रानी सिन्हा जीतीं, वार्ड पांच से दीपारानी खान जीत गई, वार्ड नंबर 22 c से रजनी देवी जीतीं, 30 से कावेरी सिंह, वार्ड 49 से सीमा वर्मा ने जीत दर्ज की है, वार्ड 50 से आरजू, 51 से विनोद कुमार, वार्ड 55 से कंचन कुमार, वार्ड 60 से शोभा देवी, 61 से उषा देवी ने जीत दर्ज की है।                      

फुलवारी वार्ड एक  नौशाद हाशमी, 580 वोट लाकर चुनाव जीते, दूसरे स्थान पर 140 वोट लाकर जीतेंद्र कुमार रहे। नगर पंचायत के वार्ड 4 से फरीद हुसैन खान ने जीत दर्ज की दानापुर नगर परिषद् के निर्वतमान उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव चुनाव जीते। खगौल नप वार्ड 5 से रामप्रवेश चौधरी विजयी घोषित, खगौल वार्ड 1 से सरिता शर्मा विजयी घोषित हुई हैं।

खगौल वार्ड नंबर 6 से रीना देवी विजयी घोषित, खगौल नगर परिषद वार्ड नंबर 7 से दीपक पासवान विजयी घोषित, मनेर नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 से सुनीता वर्मा, वार्ड संख्या 2 से मनोज कुमार, वार्ड संख्या 3 से अमृता देवी ने जीत दर्ज की है।

वहीं खगौल वार्ड नंबर 9 से पुष्पा देवी विजयी घोषित हुई हैं। दानापुर वार्ड नंबर 9 के राजकिशोर यादव ने जीत दर्ज की है और वार्ड नंबर 7 में रेन देवी ने जीत दर्ज की है। बाढ नगर परिषद वार्ड न 11 से निशा देवी विजयी, बख्तियारपुर वार्ड नंबर 9 से दुर्गा कुमार, खगौल वार्ड संख्या 15 से अमरेन्द्र कुमार सिन्हा विजयी घोषित हुए हैं।

खगौल वार्ड संख्या 14 से मानो देवी विजयी घोषित, खगौल वार्ड संख्या 16 से आरती कुमार विजयी घोषित,    वार्ड एक से छठिया देवी, वार्ड नौ से अभिषेक, वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा, वार्ड 55 से कंचन विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 47 से सतीश कुमार जीते। मनेर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से करुणा देवी ने जीत दर्ज की है। खगौल वार्ड संख्या 20 से अलका कुमार विजयी घोषित हुई हैं। 

खगौल नगर परिषद वार्ड संख्या 10 से विभूति भूषण साह विजयी घोषित किए गए हैं। खगौल नप वार्ड संख्या 13 से अविनाश कुमार उर्फ पिन्टू विजयी घोषित हुए हैं। मनेर नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 से पत्रकार अमोल बजाज ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर दो से मधु चौरसिया जीती। मनेर वार्ड 10 संजय वार्ड 11 से बबिता,12 से संजय सिंह ने जीत दर्ज की है।

मनेर नगर पंचायत वार्ड 13 आशा देवी ने जीत दर्ज की है, खगौल वार्ड संख्या 21 से पूनम देवी विजयी घोषित, खगौल वार्ड संख्या 18 से समीमा खातून विजयी घोषित, वार्ड 7 से मीना कुमारी विजयी घोषित हुई हैं, वहीं वार्ड नंबर 8 से जेबा परवीन निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई हैं। वार्ड नंबर 47 से सतीश कुमार जीते, वार्ड 39 से भारती देवी जीती।        

बख्तियारपुर वार्ड नंबर 8 से श्यामा देवी जीतीं, मनेर नगर पंचायत वार्ड 19 मीना देवी ने जीत दर्ज की, खगौल वार्ड संख्या 23 से रीतेश कुमार  विजयी घोषित, खगौल वार्ड संख्या 24 से सरीता देवी विजयी घोषित, खगौल वार्ड संख्या 27 से रीना सिंह विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 15 से उर्मिला सिंह जीतीं, वार्ड नंबर 56 से किस्मत देवी जीतीं, वार्ड नंबर 22 ए से दिनेश कुमार, 22 बी से सुचित्रा सिंह, तीन से प्रभा देवी, 57 से स्मिता रानी, 41 से कंचन देवी,12  सविता सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड नंबर 11 से रवि प्रकाश जीते हैं और वार्ड चार से पानपति देवी ने, वार्ड नंबर 14 से श्वेता राय जीती  है। वार्ड नंबर 53 से किरण मेहता जीत गई, वार्ड नंबर 17  से मीरा कुमारी, 15 से उर्मिला सिंह ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 39 से जीती भारती देवी।                      

जिन निकायों की स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चुने गए हैं, उसमें पटना नगर निगम के अलावा बाढ़, मोकामा, खगौल, दानापुर, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ और बख्तियारपुर नगर परिषद और मनेर नगर पंचायत शामिल है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतों की गिनती

वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतगणना केंद्र एएन कॉलेज के मुख्य गेट से एक साथ दो-दो वार्ड के प्रत्याशियों को इंट्री दी गई । जब तक पहले वार्ड की मतगणना समाप्त नहीं हो जाती, तब तक अन्य प्रत्याशियों को एएन कॉलेज गेट के बाहर ही इंतजार करना पड़ा।

कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर एक वार्ड के प्रत्याशी, एक निर्वाचन अभिकर्ता और एक मतगणना एजेंट को मतगणना हॉल में बुलाया जा रहा था। दूसरे वार्ड के प्रत्याशी और उनके दो अन्य सहयोगी नीचे वेटिंग हॉल में खड़े रहे थे। एनाउंसमेंट के बाद प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों को अंदर जाने की इजाजत मिली।

पटना नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया गया।ऑरिजनल पहचान पत्र के आधार पर ही प्रत्याशी और उनके साथ दो अन्य अभिकर्ता को प्रवेश कराया गया था।

मतगणना केंद्र तक प्रत्याशियों को पैदल जाना पड़ा। प्रत्याशी, चुनाव अभिकर्ता, मतगणना एजेंट एएन कॉलेज के पूर्वी मुख्य प्रवेश द्वार से पैदल मतगणना हॉल पहुंचे। प्रत्याशियों के अंगरक्षकों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। मतगणना परिसर के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी लोगों की जांच करेंगे। मोबाइल, कॉडलेस फोन, चाकू, सिगरेट, माचिस आदि साथ लाने की इजाजत नहीं थी।

वहीं, सूबे के छह नगर निगमों में शुक्रवार को ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। इसमें भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर व दरभंगा शामिल हैं। इन छह नगर निगमों में पहले चरण में वोटिंग हुई थी। मुंगेर के मेयर और डिप्टी मेयर 27 जून को चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद पर लग रहे आरोपों ने बढ़ाईं नीतीश की चुनौतियां

पटना में मेयर का चुनाव 19 जून को

पटना नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया गया। सुबह सात बजे से प्रत्याशियों को इंट्री दी गई थी। ऑरिजनल पहचान पत्र के आधार पर ही प्रत्याशी और उनके साथ दो अन्य अभिकर्ता को प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटना के मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 19 को होगा।

यह भी पढ़ें: विरोधियों पर भारी पड़ रहे अशोक चौधरी, संगठन चुनाव के बाद होगा प्रदेश कांग्रेस में बदलाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.