Move to Jagran APP

CM के जनता दरबार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने विपक्ष पर बोला हमला

नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहली बार शिरकत करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विपक्ष बिहार को बदनाम करने का साजिश कर रहा है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा शाषित राज्यों में अपराध ज्यादा हो रहे हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 10:50 PM (IST)

पटना। नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहली बार शिरकत करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विपक्ष बिहार को बदनाम करने का साजिश कर रहा है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा शाषित राज्यों में अपराध ज्यादा हो रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में जंगलराज तो क्या भाजपा शाषित राज्यों में मंगल राज्य है? उपमुख्यमंत्री ने रामविलास पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की बुराई करने से पहले रामविलास पासवान को खुद के भीतर झांकना चाहिए।

आम लोगों की शिकायतों का निबटारा करने के लिए आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहली बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लोगों की फरियाद सुन रहे है।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन उनका समाधान करते हैं, क्योंकि जनता दरबार में सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे कभी अलग से जनता दरबार नहीं लगाएंगे, क्योंकि घर में तो हमेशा हमलोग लोगों की शिकायतें सुनते रहते हैं।

इससे पहले भी कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक गुरु बताया और कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। अपनी बातें कहने और सरकार चलाने का जो स्टाइल नीतीश कुमार का है, वह अनुकरण करने लायक है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे राजनीति में इनसे कुछ सीखने को मिला है।

आज के जनता दरबार में नीतीश कुमार शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की शिकायतों का निबटारा कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनता दरबार में कला संस्कृति एवं युवा मामले, वित्त व कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें भी सुन रहे हैं।

आज नीतीश कुमार के जनता दरबार में ८१६ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि पिछली बार जनता दरबार में १००७ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.