मुख्यमंत्री मांझी ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री मांझी ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा
By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 03:52 PM (IST)
पटना : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक नया इतिहास रचते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अब तक की परंपरा के अनुसार राज्यपाल ही गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहे हैं। गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए राज्य के कोने-कोने से काफी संख्या में लोग आए थे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं। झांकियों में राज्य के विकास की तस्वीर दिखाने का प्रयास किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें