सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ी मगध एक्सप्रेस, होते-होते टला बड़ा हादसा टला
बिहार से दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस आज फिरोजाबाद में सिग्नल तोड़कर आगे निकल गई। रेल अधिकारियों की कोशिश से उसे रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
पटना [वेब डेस्क]। नालंदा के इस्मालपुर से नई दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस के साथ आज बउ़ा हादसा टल गया। ट्रेन फिरोजाबाद में सिग्नल तोड़कर आगे निकल गई। बाद में इसे रोका गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार बिहार से दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस फिरोजाबाद में बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बची। इससे हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। बताया जाता है कि लोको पायलट की चेतावनी के बावजूद ट्रेन सिग्नल तोड़कर आगे निकल गई थी।
ट्रेन के आगे निकल जाने के बाद रेल अधिकारियों की सांसें अटक गई थीं, लेकिन इसे रोकने में सफलता मिल गई। इसके बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बाबत कोई भी रेल अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से कतरा रहा है।