हॉट भोजपुरी सनसनी कल्पना साह सेलिब्रेट नहीं कर सकीं बर्थडे, जानिए क्यों?
भोजपुरी अभिनेत्री कल्पना साह अपने बर्थडे के दिन दुर्घटना की शिकार हो गईं। उन्होंने बताया कि इस कारण वे बर्थडे सेलीब्रेट नहीं कर सकीं। दुर्घटना मुजफ्फरपुर में हुई।
पटना [वेब डेस्क]। भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस कल्पना साह को मुजफ्फरपुर याद रहेगा। ठीक बर्थडे के दिन वे दुर्घटना की शिकार हो गईं। दुर्घटना में वे बाल-बाल बचीं, हालांकि उनकी पीठ में चोट आई है। कल्पना ने आज बताया कि रविवार को उनका बर्थडे था और ठीक इसी दिन दुर्घटना हो गई।
मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रविवार की देर शाम भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री कल्पना साह की इनोवा कार में एक ट्रक ने ठोकर मार दी। गाड़ी में उनके साथ भाई ब्रजेश त्रिपाठी व फिल्म के राइटर अभय शर्मा थे। सभी लोग ठीक हैं। कल्पना शाह ने बताया की वे शाम में पंचदही से शूटिंग करके यूनिट के सदस्यों के साथ होटल लौट रही थीं। इसी दौरान दुर्घटना हुई।
कल्पना पंजाब की रहने वाली हैं। वे मुजफ्फरपुर में शूटिंग के सिलसिले में आयी थीं। वे भगवानपुर के एक होटल में ठहरी हैं। फिल्म के पीआरओ कुंदन कुमार ने बताया की सभी लोग ठीक हैं।
कल्पना ने बताया कि कल उनका बर्थडे था और वे यूनिट के साथ होटल में अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने वाली थीं। लेकिन, इस दुघर्टना के कारण वे ऐसा नहीं कर सकीं।
यह भी पढ़ें : एसएससी का बदला पैटर्न, अब ऑनलाइन होगी टीयर 1 व 2 की परीक्षा