मोदी के सीएम रहते गुजरात में 15 फीसद बढ़ा गोमांस का उत्पादन : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि बिहार में पहले से ही गो हत्या पर रोक है, गुजरात में गो हत्या पर रोक लगनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज सरायरंजन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि बिहार में पहले से ही गो हत्या पर रोक है, गुजरात में गो हत्या पर रोक लगनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज सरायरंजन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
नीतीश ने कहा, गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहते मांस का उत्पादन 15 फीसद से अधिक बढ़ा है। गुजरात में गोमांस का उत्पादन बढ़ा। भारत मे सबसे अधिक गाय के मांस का उत्पादन गुजरात मे होता है। वहां से गाय के मांस का दूसरे देशों में निर्यात भी होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार में तो 1975 से ही गो हत्या पर रोक है। फिर बिहार में इस मुद्दे को उठाना हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव मे सद्भाव बिगाड़ने के लिए लोग गो मांस का मुद्दा उठा रहे हैं। यह मुद्दा बेबुनियाद है।