गैलरी घूम बच्चे होंगे जागरूक
श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में बच्चों के लिए बनाई जा रही गैलरी। पटना : श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र क
श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में बच्चों के लिए बनाई जा रही गैलरी
पटना : श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र को कुछ समय पहले तक सिर्फ विज्ञान से जुड़ी जानकारियों के लिए ही जाना जाता था। अब यह केवल फिजिक्स और केमिस्ट्री तक ही सीमित नहीं रहेगा। बच्चों में जानकारी बढ़ाने के लिए विज्ञान केंद्र में नई गैलरी का निर्माण किया जा रहा है। इसके द्वारा बच्चे खेल-खेल में महत्वपूर्ण व रोचक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। जुलाई तक आम लोगों के लिए उपलब्ध रहने वाली गैलरी में विज्ञान केंद्र के टिकट पर घूमने का मजा मिलेगा।
सब्जियों में लगा होगा सेंसर
बच्चों खेलने के लिए डॉल हाउस से लेकर डॉक्टर क्लिीनिक बनाई जाएगी। इसमें खेल के साथ बच्चे अपना चिकित्सीय ज्ञान बढ़ा सकेंगे। सेहत का ध्यान रखने के लिए किचन सेंटर बनाया जाएगा। पौष्टिक आहार के साथ नुकसान देह फास्ट फूड की जानकारी इस गैलरी में उपलब्ध होगी। वहीं सेंसर लगी फाइबर युक्त सब्जी में हाथ लगाते ही बच्चे उससे मिलने वाले लाभ के विषय में जान सकेंगे।
नकली पार्क में रिमोट वाली कार
निर्माणाधीन गैलरी में एक नकली पार्क भी होगा। इसमें रिमोट वाली कार और बाइक रखी जाएगी। बच्चे इसके द्वारा गैलरी के अंदर ही पार्क जैसे प्राकृतिक माहौल का एहसास कर सकेंगे।
बयान
हमारी कोशिश बच्चों को केंद्र से जोड़ने की है। इस लिए खास तौर पर नई गैलरी को बच्चों के लिए बनाया गया है। जुलाई तक इसे आम लोगों को सौंप दिया जाएगा। गैलरी के लिए अलग से किसी टिकट की व्यवस्था नहीं होगी।
- अमिताभ, प्रोजेक्ट कोडिर्नेटर