आंगनबाड़ी सेविकाओं का हड़ताल 24वें दिन भी जारी
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में 16 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को धरना दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 01:25 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 01:25 AM (IST)
पटना। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में 16 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को सेविकाओं का हड़ताल 24वें दिन भी जारी रहा। इस हड़ताल की समीक्षा तथा आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यूनियन की राजय कमेटी ने चंद्रावती देवी की अध्यक्षता में केदार भवन में बैठक की। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, सचिव एवं वरीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद ऊषा सहनी ने कहा कि हड़ताल तोड़ने का सरकार जितना ज्यादा प्रयास करेगी, हमारी लड़ाई उतनी मजबूत होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें