Move to Jagran APP

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, बॉडीगार्ड भी गिरफ्तार

जदयू के बाहुबली विधायक की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पटना पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे उनके बॉडीगार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया। बॉडीगार्ड पर अपहरण और रंगदारी का मामला दर्ज है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:43 PM (IST)
बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, बॉडीगार्ड भी गिरफ्तार

पटना। जदयू विधायक अनंत सिंह के पूर्व सरकारी बॉडीगार्ड व एएसआइ विपिन सिंह को पटना पुलिस ने शुक्रवार को चर्चित राजू अपहरण कांड और रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

उसे सचिवालय स्थित स्पेशल ब्रांच की शाखा के पास से पकड़ा गया। विपिन से पूछताछ चल रही है। इसके बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उसने नाजायज कमाई के जरिए अकूत संपत्ति भी बनाई है।

एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि बिहटा में राजू अपहरण कांड और अगमकुआं में रंगदारी मामले में एएसआइ विपिन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह विधायक का करीबी है। उससे पूछताछ की जा रही है। अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को पीएमएलए के तहत जब्त करने की अनुशंसा की जाएगी।

स्पेशल ब्रांच में हुआ था ट्रांसफर

विपिन सिंह पटना जिला बल में एएसआइ था। उसका स्थानांतरण स्पेशल ब्रांच में हो गया था। उसने एक जुलाई को पटना पुलिस लाइंस से कमांड लेकर स्पेशल ब्रांच में योगदान किया था।

संरक्षण में बना सिपाही से जमादार

अनंत सिंह के विधायक बनने के बाद विपिन सिंह को उनकी सुरक्षा में लगाया गया था। विपिन विधायक का खास बन गया। वह विधायक के साथ हर जगह जाता था। अपनी ऊंची पहुंच के कारण हर बार वह ट्रांसफर सूची से नाम हटवा लेता। उसने प्रोन्नति के लिए ट्रेनिंग भी विधायक की ड्यूटी पर रहते की थी।

देता था पुलिसिया जानकारियां

वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मानें तो विपिन विधायक के कथित करीबी भूषण सिंह, प्रताप सिंह जैसे अपराधियों को पुलिसिया कार्रवाई के बारे में जानकारी भी देता था। उसकी मदद से उन अपराधियों ने कई वारदातों के बाद साक्ष्य भी मिटा डाले।

बनाई अकूत संपत्ति

आला अफसरों की मानें तो विपिन पुलिस की नौकरी केवल अपराधियों को संरक्षण देने और खुद के बचाव के लिए कर रहा था। उसने नाजायज कमाई से अकूत संपत्ति बनाई है। अधिकारियों को शिकायत मिली है कि विपिन ने एसके पुरी इलाके में स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट में फ्लैट भी कब्जा कर रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.