Move to Jagran APP

लालू 'चारा चोर', नीतीश दगाबाज, बिहार की जनता लेगी बदला: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आरक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सफेद झूठ बोल रहे हैं। भाजपा आरक्षण की समर्थक है और वह इसमें कोई बदलाव नहीं चाहती है।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2015 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 10:04 PM (IST)
लालू 'चारा चोर', नीतीश दगाबाज, बिहार की जनता लेगी बदला: अमित शाह

बेगूसराय। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आरक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सफेद झूठ बोल रहे हैं। भाजपा आरक्षण की समर्थक है और वह इसमें कोई बदलाव नहीं चाहती है। लालू और नीतीश जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए आरक्षण का मामला उठा रहे हैं।

loksabha election banner

शाह बुधवार को सिंघौल स्थित हर्ष गार्डेन में 11 जिलों व 49 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनको चुनावी जंग जीतने का मंत्र दे रहे थे। शाह ने कहा, यह लड़ाई हमें हर हाल में जीतना है और यह आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है।

शाह ने इस मौके पर लालू व नीतीश के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। कहा, कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में कोई कार्य नहीं हुआ, जबकि नरेन्द्र मोदी के डेढ़ साल के शासनकाल में देश के अंदर परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन धन योजना के तहत देश के 15 करोड़ लोगों को बैंक खाता मिला, 200 रुपये में बीमा हो रहा है, मुद्रा बैंक बनाकर युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह को मौनी बाबा करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा वह जब विदेश जाते थे, तो कोई पूछता नहीं था। आज नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग विदेश में भी खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों का है।

उन्होंने कहा कि पीएम ने विदेशों में भी हिन्दी में भाषण देकर देश का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा का हाल उन्हें मालूम नहीं। आज पाकिस्तान यदि गोलीबारी की शुरुआत करता है, तो उसे समाप्त भारत करता है। भाजपा के शासनकाल में सेना के जवान बर्मा के बॉर्डर में घुसकर आतंकवादी का शव खोज लेते हैं।

बिहार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस बिहार को सम्पूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण, प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के नाम से जानने की परंपरा रही है, आज वह बिहार 'चारा चोर' के नाम से जाना जाता है। कहा, बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया।

नीतीश के कार्यकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ, परंतु वे बिहार के विकास को लेकर सारा अपमान सहते रहे। आज उसी बिहार की यह हालत है कि युवाओं को पढ़ाई व रोजगार के लिए भी दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है, जबकि यह वही बिहार है जहां के नालंदा में विश्व के लोग शिक्षा हासिल करने आते थे।

भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। कहा, इतिहास गवाह है सत्ता के लिए वह किसी को भी धोखा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास की बात को छलावा करार देते हुए सवालिया लहजे में कहा कि 12 लाख करोड़ का गबन करने वाली कांग्रेस पार्टी से गठबंधन करने वालों द्वारा विकास की बात करना बेमानी है।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए शाह ने कहा कि भाजपा जाति के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर चुनाव जीतती है। उन्होंने बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने का दावा भी किया।

तीन साल में चालू होगा बरौनी खाद कारखाना : अनंत कुमार

बिहार प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस खत्म पार्टी हो गई है। जबकि जदयू व राजद हवाई पार्टी बनकर रह गई है। कहा,भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक फैली है। नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने बरौनी खाद कारखाना को चालू करने का निर्णय लिया है और तीन साल में इस कारखाना से 13 लाख टन खाद का उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े भाई एवं छोटे भाई की आज भले ही सोनिया व राहुल से दोस्ती हो गई है। परंतु पिछले दस साल के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार ने बरौनी खाद कारखाना को देखा तक नहीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैकेज पर लालू-नीतीश द्वारा की जा रही आलोचना पर उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी ने तो बिहार को पैकेज दिया है। परंतु लालू-नीतीश के 25 साल के शासनकाल तो सिर्फ लिकेज रहा है। कहा, बिहार के लोगों को लिकेज नहीं, पैकेज चाहिए। चुनाव में जीत के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, बूथ कमेटी का विस्तार करने, मतदाताओं के बीच पर्चा बांटने, और सघन सम्पर्क अभियान चलाने को कहा।

बदल सकती है बिहार की तस्वीर और तकदीर : जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं है। यह ऐसा राजनीतिक चुनाव है, जिससे बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है। उन्होंने कहा आज स्थिति यह है कि बिहार तो स्वस्थ है। परंतु बिहार की ङ्क्षचता करने वाले अस्वस्थ हैं। अपने संबोधन में उन्होंने आंकड़ों का हवाला दिया।

कहा केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए जितनी राशि बिहार को दी, वह भी राज्य सरकार खर्च नहीं कर सकी। कहा राशि रहने के बावजूद न तो भवन बने और न ही मेडिकल कालेजों की व्यवस्था बदली। कहा पिछले 25 साल के जंगलराज के कारण ही आज भी बिहार के बच्चों को पढऩे के लिए दिल्ली जाना पड़ता है।

25 साल से राज्य में भैया, भाभी व देवर की सरकार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास बताता है कि यहां हर जाति के मुख्यमंत्री बने। परंतु जाति विशेष के मुख्यमंत्री बनने से गरीबी समाप्त नहीं होती है। यदि ऐसा होता तो आज बिहार के भूमिहार, ब्राह्मण, पासवान, मुस्लिम समुदाय में गरीब होते ही नहीं। कहा, अभी जो गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं 25 साल से राज्य में भैया, भाभी व देवर की सरकार चला रहे थे। बावजूद इसके गरीबी क्यों है?

विकास के लिए भाजपा ने किया संघर्ष : मंगल पांडेय

प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा ने 15 सालों तक संघर्ष किया। जिसका परिणाम भी सामने आया। परंतु नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ कर ढाई साल में यहां फिर से जंगलराज लाने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा की कई पीढिय़ों ने जो खून-पसीना बहाया है, उसे बेकार नहीं जाने देंगे तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनाकर बिहार को भी कर्नाटक व गुजरात बनाएंगे।

सम्मेलन को सांसद नित्यानंद राय, यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने भी संबोधित किया। मौके पर सांसद सीआर पाटिल, सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जयराम दास, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार भट्ट, नवीन केशरी, शिवरतन शर्मा भी मौजूद थे।

संचालन राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने किया। मंचासीन पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष जयराम दास, प्रवक्ता नीरज शांडिल्य, विधायक सुरेन्द्र मेहता, रामानंद राम, रामलखन ङ्क्षसह, सर्वेश कुमार,बबन कुमार पवन, कृष्णमोहन पप्पु ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.