पटना जंक्शन पर रुकेंगी हाजीपुर-सोनपुर खंड की गाड़ियां
पटना। पाटलिपुत्र स्टेशन से सोनपुर-हाजीपुर खंड में चलने वाली 10 गाड़ियां 27 नवंबर से चार दिसंबर त
पटना। पाटलिपुत्र स्टेशन से सोनपुर-हाजीपुर खंड में चलने वाली 10 गाड़ियां 27 नवंबर से चार दिसंबर तक पटना जंक्शन होते हुए गुजरेगी। सभी गाड़ियों का ठहराव पटना जंक्शन पर पांच मिनट के लिए दिया गया है। हाजीपुर-घोसवार स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण गाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेनें मोकामा, राजेन्द्र पुल-बरौनी होते हुए निर्धारित स्टेशन पर जाएंगी।
- 13206 दानापुर-सहरसा इंटरसिटी
- 13205 सहरसा-दानापुर इंटरसिटी
- 12505 गुवाहाटी-आनंदविहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- 12506 आनंदविहार-गुवाहाटी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- 12423डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
- 12487 जोगबनी आनंदविहार सीमांचल एक्सप्रेस
- 12488 आनंद विहार जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस
- 14019 अगरताला आनंदविहार एक्सप्रेस (एक दिसंबर)
- 12501 गुवाहाटी नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (तीन दिसंबर)