स्मार्ट सिटी के लिए रेलवे के साथ समझौता
मिशन स्मार्ट सिटी के तहत पटना नगर निगम और रेलवे के बीच बुधवार को एमओयू किया गया। इसके तहत पटना जंक्शन को स्मार्ट बनाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:03 PM (IST)
पटना : मिशन स्मार्ट सिटी के तहत पटना नगर निगम और रेलवे के बीच बुधवार को एमओयू किया गया। इसके तहत पटना जंक्शन को स्मार्ट बनाया जाएगा। रेलवे अपने हिस्से की भूमि के उपयोग की इजाजत देगा। वह जंक्शन के विकास साथ-साथ बकरी बाजार एरिया के विकसित करने में निगम का मदद करेगा। इसके अतिरिक्त अंडरग्राउंड डक्ट आदि के निर्माण पर भी रेलवे सहयोग करेगा। नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि रेलवे व निगम के बीच स्मार्ट सिटी को लेकर एमओयू किया गया है। बता दें कि अब तक पटना नगर निगम ने आधा दर्जन से अधिक संस्थानों के साथ स्मार्ट सिटी को लेकर एमओयू किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें